उत्तराखंड विजलेंस ने आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, मैदान से ज्यादा पहाड़ के पकड़े जा रहे रिश्वतखोर

उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके क्रम में कल पौड़ी जनपद में राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद आज कर्णप्रयाग में आबकारी निरीक्षक को 30 हजार रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त एप पर मिली एक शिकायत के अनुसार आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। विजिलेंस ने मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने ट्रैप बिठाते हुए आरोपी को 30 हजार रिश्वतखोरी में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *