श्री अमरनाथ धाम यात्रा से वापस आए श्रद्धालुओं का आज कोटद्वार नगर के कौड़ियां में भव्य स्वागत किया गया। पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि पांच दिन पहले श्रद्धालुओं का एक समूह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर गया था। जिसमें हरिद्वार, देहरादून के कई साथी थे और कोटद्वार से कौड़ियां निवासी विनय भाटिया भी इसमें शामिल थे। जो आज सुबह दर्शन करके लौटे है, इसी अवसर पर आज उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान विवेक प्रधान बिष्ट, नरेंद्र चौहान, राजपाल रावत, अशोक भारद्वाज, विनोद नेगी, हरीश बलोधी, महेंद्र सैनी, हरेंद्र पुंडीर, अजय सैनी और वेद प्रयास शामिल रहे।