दिनांक 19.11.2026 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना मिली कि संत सेवा आश्रम के समीप नाव घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय 15 वर्षीय किशोर अंश परमार निवासी रोहता, जनपद आगरा (उत्तर प्रदेश), नदी के तेज बहाव में बह गया। किशोर अपने स्कूल टीचर एवं अन्य बच्चों के साथ भ्रमण पर आया हुआ था।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री प्रकाश पोखरियाल पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमों ने बिना विलंब किए संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
लापता किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम द्वारा गंगा नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही हैं।
फिलहाल किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस एवं एसडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी है