अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा

 

 

अवैध शराब की तस्करी रोकने व उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने व ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बेचने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

 

आदेश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 15/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हीराहेडी वाले रास्ते के पास से आरोपित देवेंद्र को 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ धर दबोचा। आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

नाम पता आरोपित

1- देवेंद्र पुत्र सन्तरपाल

निवासी हथियाथल कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार ।

 

बरामदगी

52 टेट्रा पैक देशी शराब

 

पुलिस टीम

01-हेड कानि0 रामबीर

02-हेड कानि0 गजपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *