पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं द्वारा कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली को आवंटित सरकारी संपत्ति एवं मालखाने का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे लंबित माल मुकदमाती तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान कोतवाली को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण कर पुलिस कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग का अभ्यास करवाया गया तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना कार्यालय में संचालित CCTNS पोर्टल, अन्य ऑनलाइन पोर्टलों एवं विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने थाना परिसर में नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।