साइबर ठगी से बचाव से लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता तक, पुलिस टीम ने आमजन को किया सजग

 

 

जनपद में संचालित जनजागरूकता अभियानों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों, टैक्सी चालकों, स्थानीय दुकानदारों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, OTP साझा करने एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से होने वाले साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

 

साथ ही नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से दूर रहने, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, गौरा शक्ति ऐप के उपयोग तथा वन्यजीवों से सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *