युवाओं को नशे के प्रति जागरूक एवं बाल संरक्षण को सशक्त बनाने हेतु AHTU/ANTF कोटद्वार की संयुक्त पहल

आज दिनांक 17.05.2026 को AHTU/ANTF कोटद्वार द्वारा प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक श्री अमित सेमवाल के सहयोग से “Child Advocacy, बाल संरक्षण, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, उसके दुष्प्रभाव एवं रोकथाम” विषय पर एक व्यापक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, चिकित्सा क्षेत्र, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा सहभागिता कर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को नशे, सामाजिक कुरीतियों एवं मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से दूर रखते हुए उनके सुरक्षित, सकारात्मक एवं जागरूक भविष्य हेतु सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण, किशोर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक वातावरण, विद्यालयी निगरानी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि वर्तमान समय में युवाओं एवं नाबालिग बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसकी रोकथाम केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित न होकर परिवार, विद्यालय, समाज, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के समन्वित एवं संयुक्त प्रयासों से ही प्रभावी रूप से संभव है।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की नियमित काउंसलिंग, अभिभावकों को जागरूक किए जाने, विद्यालयों में सकारात्मक एवं तनावमुक्त वातावरण बनाए रखने, बच्चों को खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *