कृषकों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विकासखण्ड एकेश्वर में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 85 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती जुयाल ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों को संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित 10 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त कृषकों द्वारा जिओ लाइन टैंक निर्माण हेतु प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी एकेश्वर, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।