दिनांक 09.05.2026 से 13.05.2026 तक 2nd All India Police Badminton and Table Tennis Cluster प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ उ0प्र0 में सम्पादित हुआ, जिसमें देशभर की विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद पौड़ी गढवाल में नियुक्त आरक्षी श्री युगल किशोर द्वारा उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए पुरुष वर्ग 40 प्लस सिंगल्स कैटेगरी में 🥇 गोल्ड मेडल जीतकर जनपद पौड़ी एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया गया।
आरक्षी युगल किशोर द्वारा अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना के बल पर प्राप्त यह सफलता निश्चित रूप से प्रेरणादायी एवं सराहनीय है। उनकी यह उपलब्धि पुलिस विभाग के अन्य कार्मिकों एवं युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा मेडल विजेता खिलाड़ी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी। समस्त पौड़ी परिवार की ओर से आरक्षी श्री युगल किशोर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।