देहरादून। आज उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी एवं कोटद्वार की प्रथम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी ने देहरादून स्थित अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी जी का कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपस्थित उनके सुपुत्र श्री मनीष खंडूरी जी से भी मुलाकात कर उनका एवं परिवार का हौसला बढ़ाया ।
श्री नेगी जी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहकर राष्ट्र सेवा, भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में देश सेवा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को सुशासन एवं विकास की नई दिशा दी। उनका सरल व्यक्तित्व, ईमानदार छवि और अनुशासित जीवन जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है।
दोनों ने ईश्वर से मेजर जनरल खंडूरी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।