कोटद्वार में कमेटी और चिट फंड में फिर लाखों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची थाने। महिला की तलाश जारी

कोटद्वार में किट्टी, कमेटी और चिट फंड घोटाले के मामले लगातार बढ़ रहे है। ताजा मामला काशीरामपुर तल्ला का है, जहा एक बार फिर चिट फंड का पैसा लेकर एक महिला फरार हो गई है। महिला के फरार होने के बाद कमेटी में पैसा जमा कराने वाली महिलाएं परेशान हैं। जिसके बाद कल पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली कोटद्वार पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल काशीरामपुर तल्ला की महिलाएं कोतवाली पहुंची, जहा उन्होंने कोतवाल प्रदीप नेगी को मामले की तहरीर दी है। बताया कि उनके मोहल्ले की एक महिला सोनिया गुसाईं ने उसके चिट फंड में पैसा जमा कराने के लिए कहा था। जिस पर विश्वास करते हुए लाखों रुपए महिला के पास जमा किए गए। कुछ समय बाद जब जमा धनराशि की रसीद देने के लिए कहा तो महिला सोनिया गुसाईं ने उसके पास कोई रसीद न होने की बात कही। महिला से कई बार संपर्क करने से उन्हें पता चला कि उसके द्वारा सभी महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। महिला से पैसा वापस करने के लिए कहने पर वह लौटाने से मना कर रही है और गाली-गलौज कर धमकी दे रही है, कि वह उनका पैसा वापस नहीं करेगी। तहरीर देने वालों में शांति नेगी, मधु चौहान, सरोजनी नेगी, उषा पोखरियाल, कांति बिष्ट, नेहा नेगी, निर्मला जुयाल, सुशीला देवी, धनेश्वरी देवी, सीमा रावत सहित 24 महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *