चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रख्यात समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने दी बधाई

 

रूडकी : चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर देश में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रख्यात समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने समर्थकों संग आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। वैद्य टेक वल्लभ ने कहा है कि चंद्रयान–3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। वैद्य टेक वल्लभ ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रख्यात समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर शुभकामनाएं देते हुए वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। आज ऐतिहासिक दिन हम सबके लिए बड़ा ही गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि अब चांद पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। जबकि साउथ पोल पर पहली बार भारत उतरा है। यह बेहद ही खुशी और गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत का ही ये नजीता है। आज चांद पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है।

वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत ने दुनिया का पहला देश बनने का इतिहास रच दिया है। वैद्य टेक वल्लभ ने कहा की आज की कामयाबी नए भारत का सूर्योदय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उसकी गति को देखकर हमसभी को अटूट विश्वास है कि यह तो बस ट्रेलर है, आगे आगे देखिए कैसे भारत का डंका दुनिया में बजेगा। प्रधानमंत्री के शब्दों में अब चंदा मामा दूर के नही हमारे लिए टूर के हो गए हैं।