होली पर्व पर हुड़दंग करने के बाद हुए थे फरार, माहौल बिगाड़ना पड़ा भारी – तीनों हुड़दंगी अब पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में

होली पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

 

इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र के कण्वाश्रम में होली के दिन कुछ व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग करते हुए आपसी मारपीट कर क्षेत्र का माहौल खराब करने की घटना प्रकाश में आई थी। घटना के बाद संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप होली के दिन हुड़दंग एवं मारपीट कर फरार हुए 03 अभियुक्तों — अभिषेक प्रकाश, करन गुसांई व संजय रावत को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *