मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया

दिनांक 30.3.26 को वादी ने थाने आकर तहरीर किया कि उसकी चाची श्रीमती शोभा देवी पत्नी शशिकांत निवासी नींबूचौड़ कोटद्वार उम्र 48 वर्ष घर से सुबह बिना बताए कहीं चली गई है जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तहरीर के आधार पर गुमशुदगी पंजीकृत हुई एवं कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा तत्काल महिला की तलाश के प्रयास किए गए एवं तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए एवं मुखबीर मामूर किए गए तो महिला के दुगड़डा क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी पुलिस द्वारा तत्काल दुगड्डा क्षेत्र के आसपास तलाश किया गया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली, आज सुबह महिला के कोटद्वार में घूमने की सूचना मिली जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल महिला को तलाश किया गया एवं उसके परिजनों के सुपुर्द किया जिस पर महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *