बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना एकेश्वर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र शीला मल्ला में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने नवजात बालिका के जन्म पर परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बालिका को सूट एवं कंबल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बेटियों के संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर शारदा रानी द्वारा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं सुपरवाइजर रक्षा जोशी ने टीकाकरण एवं शिशु के लिए मातृ स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।