कालागढ़ टाइगर रिजर्व: आगामी वनाग्नि काल एवं सुरक्षा को लेकर बीरभानवाला में गोष्ठी व फ्लैग मार्च संपन्न

दिनांक 28-02-2026 को प्रातः 11:00 बजे कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के सोनानदी रेंज के समीपवर्ती ग्राम-बीरभानवाला में सोनानदी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी, श्री यश ढोबले (प्रशिक्षु भा.व.से.), द्वारा सोनानदी रेंज के कर्मचारियों को एकत्रित कर ग्राम-बीरभानवाला के ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में वन क्षेत्राधिकारी सोनानदी द्वारा आगामी फायर सीजन एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष को ध्यान में रखते हुए वनाग्नि गोष्ठी की गई। इसमें वन क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से वनाग्नि (जंगल की आग) को शून्य करने हेतु पूर्ण सहयोग माँगा गया।

ग्रामीणों द्वारा भी वन क्षेत्राधिकारी के सम्मुख क्षेत्र की कुछ समस्याएँ रखी गईं, जिसका वन क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा निदान करने का आश्वासन दिया गया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा भी कालागढ़ टाइगर रिजर्व को वनाग्नि काल और मानव-वन्यजीव संघर्ष में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

तत्पश्चात, ग्राम-भोगपुर क्षेत्र में एस.ओ.जी. टीम और डॉग स्क्वायड के साथ एक पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च वनाग्नि काल और होली महोत्सव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से किया गया, जिसका समापन खुब्बावाली चौकी में किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *