पौड़ी जनपद में महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो बिजनौरी रिहान और बादल गिरफ्तार, आरोपी पहाड़ में करते है नाई का काम

0
745

पौड़ी जनपद के देवप्रयाग में आपदा प्रबंधन कर्मी पति के साथ बाजार से घर लौट रही महिला के साथ दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। युवकों ने बाइक से उसका पीछा किया, विरोध करने पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आपदा प्रबंधन कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी यूपी के जनपद बिजनौर के रहने वाले हैं। तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम वह पत्नी के साथ बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान शहर में सैलून की दुकान चलाने वाले बादल 24 वर्ष और रिहान 20 वर्ष उनकी बाइक का पीछा करने लगे और पीछे बैठी उनकी पत्नी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बादल और रिहान निवासी बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौच की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Previous articleदेवप्रयाग में थाने के सामने ही दुकान में हो गई चोरी
Next articleकोटद्वार में अनजान युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी, घर आकर सब कुछ लूटकर चल दिया लुटेरा
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)