कोटद्वार- पौड़ी-कोटद्वार रास्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार(आज) दोपहर लगभग 1बजे भदालीखाल के पास ट्रक और स्कूटी आपस मे भीड़ गए। जिसमे स्कूटी पर सवार रोशन सिंह पुत्र गोविन्द सिंह(40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी। साथ ही मंजू देवी पत्नी भारत सिंह (40 वर्ष) व ज्योति देवी पत्नी जगवीर सिंह (21 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए। जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में कराया गया। मृतक रोशन सिंह भदालीखाल के प्रधान थे।