पौड़ी- एक बार फिर पहाड़ की बेटी ने देश में नाम रोशन किया है। वर्तमान में देहरादून में रहने वाली शीतल बिष्ट इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) में साइंटिस्ट बन गई है।

जो मूलरूप से पौड़ी जिले के गगवाड्स्यूं पट्टी के गांव बणगांव मल्ला की रहने वाली है। शीतल के पिता संतोष कुमार बिष्ट आर्मी से रिटायर्ड हैं और उनकी मां अंजना बिष्ट गृहिणी हैं।

शीतल ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है और इस बीच इन्होंने इसरो की आईसीआरबी परीक्षा भी दी। जिंसके बाद पहली बारी में ही इन्हें सफलता मिल गई। इन्होंने हाल ही में इसरो में ज्वाइन किया है।

शीतल के अनुसार इन्होंने कभी भी इसरो के बारे में नहीं सोचा था। इनका मकसद सिर्फ एक अच्छी नौकरी पाना था।

Previous articleश्रीनगर में शराब का विरोध कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया
Next articleउखीमठ में मरीजों को बाटा जाएगा निशुल्क सप्लीमेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here