हरियाणा डबवाली के रहने वाले हरदीप सिंह का उसके एक परिचित ने चंडीगढ़ में रहने वाली ज्योति नाम की लड़की के साथ रिश्ता करवाया था। रिश्ता लगभग एक माह पहले हुआ था। जिसके बाद लड़का और लड़की की मुलाकात भी हुई और कई दफा बातचीत हुई।
शुक्रवार को पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा में विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में शादी की पार्टी का आयोजन एक निजी पैलेस में हुआ।
इसी बीच दुल्हन का मूड इस शादी को लेकर बदलने लगा।लड़के वालों के मुताबिक उन्होंने जब दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि उसे लड़के वालों का घर पसंद नहीं है। हालांकि दुल्हन ने पुलिस की मौजूदगी में दिए अपने बयानों में कहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं है और इसका कोई कारण भी नही बताया, काफी प्रयास करने के बाद भी दुल्हन नही मानी।
अंत मे दुल्हन कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को घर पर बुलाया गया। कई घण्टे बात चीत होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने दूल्हे के साथ नहीं रहने को लेकर लिखित में अपना बयान दिया।
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को उसके रिश्तेदारों के साथ रवाना कर दिया गया।