सतपुली : जनपद पौड़ी गढ़वाल में आज का दिन दुखद हादसों का दिन रहा। जहाँ एक ओर बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 06 लोगों की मौत हो गई, वहीं दूसरे हादसे में 11 लोग घायल हो गये। सभी लोग हंस अस्पताल में आंखों का इलाज करवाने जा रहे थे। हालाँकि अच्छी खबर यह रही कि इस हादसे के सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। धुमाकोट से सतपुली आ रहा एक मैक्स वाहन ग्राम टहसीला-घेरवा के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। दुर्घटना में मैक्स सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक मैक्स वाहन धुमाकोट से हंस अस्पताल सतपुली जा रहा था। इसी दौरान जयहरीखाल विकासखंड में टसीला के समीप सतपुली दुधारखाल सिद्धखाल मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत कार सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग हंस अस्पताल में आंखों का इलाज करवाने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दुधारखाल पुलिस, एसडीआरएफ समेत ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से निकालकर हंस अस्पताल सतपुली पहुंचाया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।  मैक्स को ग्राम खुटिंडा निवासी तेजपाल सिंह चला रहा था।

हादसे में घायलों के नाम व पता

  1. चालक तेजपाल सिंह
  2. सरस्वती देवी (58) निवासी ग्राम सलाणा
  3. सावित्री देवी (51) निवासी ग्राम सलाणा
  4. कबूतरी देवी (65) निवासी ग्राम सलाणा
  5.  विजय सिंह (78) निवासी ग्राम बाडागाड
  6. सुल्तान (65) निवासी ग्राम बाडागाड
  7. श्यामा देवी (65) निवासी ग्राम बाडागाड
  8.  चमन लाल (65) निवासी ग्राम भोपाटी
  9. शंकर सिंह (66) निवासी ग्राम भोपाटी
  10. चेतन सिंह (65) निवासी ग्राम भौन
  11.  मनवर सिंह (71) निवासी ग्राम पतगांव
Previous articleसीओ महिला सुरक्षा रीना राठौर ने किया महिला हेल्प लाइन रुड़की का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Next articleअपडेट : बारात से लौट रही थी मैक्स , अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से 06 की मौत 09 घायल
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)