पौड़ी जनपद में मतदान कर वापस जा रहे मतदाताओं के साथ वाहन दुर्घटना हो गयी है। आज मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे भटकोट वल्ला, देवप्रयाग मोटरमार्ग पर वाहन संख्या UA07S7092 काले रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे गिर गयी। जिसमे चार लोग सवार थे। सभी अपना मतदान पूर्ण कर घरों को लौट रहे थे। जिनमे से तीन लोग अत्यधिक गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। चौथे व्यक्ति अत्यधिक गहरी खाई में गिरा है जिसे सड़क तक लाने का प्रयास जारी है।
घायल व्यक्तियों का नाम व पता निम्न है।
जय सिंह रावत, उम्र 54, निवासी ऋषिकेश
रणवीर सिंह नेगी, उम्र 50, देहरादून
सुरेंद्र सिंह रावत, उम्र 54, देहरादून
नरेंद्र गुसाईं, उम्र 45, देहरादून