पिथौरागढ़ : सेना को खुले क्षेत्र में युद्वाभ्यास के लिए गोला दागने और तोप चलाने के लिए 2027 तक मिली अनुमति

0
68

पिथौरागढ़ : सेना द्वारा किए जाने वाले युद्धाभ्यास, खुले क्षेत्र में गोला चलाने, तोप दागने की अवधि 31 जनवरी 2027 तक बढ़ा दी है। सेना की फील्ड फायरिंग के लिए हर पांच साल में अनुमति लेनी पड़ती है। डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनमें फायरिंग के लिए अगले पांच साल तक की अनुमति बढ़ा दी गई है। युद्धाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने तथा तोप दागने का अभ्यास अधिनियम-1938 की धारा 9 की उपधारा -1 में प्रदत्त शक्तियों के तहत जिले के गौना, बगडतोली, बसौड़, छोली, सरमोला, विसखोली, बलतड़ी, मनानीगाड़, जाथल, मूनाकोट में सेना की नियमित फायरिंग स्थानों में 01 फरवरी 2022 से 31 जनवरी 2027 को समाप्त होने वाली 5 वर्ष की अवधि में गोला चलाने और तोप दागने का अभ्यास किया जाना प्राधिकृत जा सकता है।

Previous articleखानपुर विधायक वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, अनाथ और गरीब बच्चों के लिए दान की तनख्वाह
Next articleकोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ता को स.पा नेता ने होली पर जान से मारने की दी धमकी, कोटद्वार पुलिस का खौफ अपराधियों में हुआ खत्म
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)