पौड़ी जनपद के अंतर्गत थाना लक्ष्मण झूला के गट्टूगाड़ में स्थित दो राफ्टिंग कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से वार करके उसे घायल कर दिया और कुछ समय बाद घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
गट्टूगाड़ यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में कल देर रात यह घटना हुई। लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।