पौड़ी में नाबालिक स्कूली छात्रा से दुराचार। मुकदमा दर्ज, आरोपी गिफ्तार

0
2714

पौड़ी। शुक्रवार शाम पौड़ी तहसील के एक गांव में नाबालिग से दुराचार का मामला प्रकाश आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती है। घटना शुक्रवार शाम की है। छात्रा के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए महेंद्र सिंह नाम के आरोपी युवक ने उसके साथ दुराचार किया।

घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही छात्रा के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दुराचार और पोस्को की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को राजस्व पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। राजस्व पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है।

Previous articleश्रीनगर में शराब की पेटियों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बहती रही शराब
Next articleकोटद्वार के कौड़िया में हुई लूट का आरोपी कौड़िया से ही गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here