मुनस्यारी- रालम गांव में पिछले एक सप्ताह से दो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। आस पास चिकित्सा सुविधा नहीं होने के कारण तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें रविवार को हेलीकाप्टर से मुनस्यारी लाया जाएगा। रालम गाव के लोग इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र में कीड़ा जड़ी के दोहन के लिए गए हुए हैं। वहां घर में रह रहे प्रह्लाद सिंह 62 वर्ष और चंद्र सिंह 67 वर्ष तेज बुखार से परेशान हैं। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। शनिवार को रालम के युवक हरीश दरियाल ने तहसील प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी। जिंसके बाद उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया बीमार दोनों व्यक्तियों की मदद के लिए रविवार को हेलीकाप्टर भेजा जाएगा।

Previous articleट्रेन वाला सरकारी स्कूल, क्या आप भी पढ़े ऐसे स्कूल में
Next articleएनएच घोटाले में SDM का पेशकार गिरफ्तार, 200 फाइलें, सोना-चांदी, पासबुक भी बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here