दुगड्डा से नाबालिग 5 दिन से गायब, पुलिस पर मुकदमा ना लिखने के लगे आरोप

0
1422

पौड़ी जनपद के दुगड्डा नगर पालिका छेत्र से बीते 27 अप्रैल से एक नाबालिग लड़की गायब है। नाबालिग की माता रेशमा पत्नी इस्लामुद्दीन निवासी धनीराम मार्ग दुगड्डा द्वारा दुगड्डा चौकी और कोतवाली कोटद्वार पुलिस को तहरीर देकर बताया गया की उनकी पुत्री शबनम खातून उम्र 17 वर्ष, बीते 27 अप्रैल से लापता है। साथ ही दो लोगों पर शक होने पर उनका नाम भी लिया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनो व्यक्तियों को थाने बुलवाया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वही रेशमा परवीन का कहना है की पुलिस द्वारा उनकी तहरीर को ना तो रिसीव किया गया और 24 घंटे बीतने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया है। वही पुलिस का कहना है नाबालिग की तलाश जारी है।

Previous articleसतपुली में गौशाला में मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका
Next articleपौड़ी जनपद में एक और प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित, ड्यूटी से मिली गायब। ध्याड़ी पर दूसरी महिला को रखा
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)