कुण्डा/काशीपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर बीर सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना कुण्डा प्रदीप नेगी के नेतृत्व में 09 अप्रैल 2022 को समय 21:40 बजे थाना कुण्डा पुलिस द्वारा बैलजुडी तिराहा पर अभियुक्त मौसिम खान पुत्र जरीफ खान, निवासी ग्राम नरपत नगर, थाना स्वार, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 23 वर्ष को 03 तमन्चे 315 बोर, 13 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02  खोखा कारतूस 315 बोर मय मोटरसाईकिल हीरो होण्डा पैसन प्रो रजि. नं. – UK19A- 5437 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना कुंडा पर FIR NO. 102/2022 U/S 3/25 A. Act. एक्ट बनाम मौसिम खान उपरोक्त पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

  • मौसिम खान पुत्र जरीफ खान निवासी ग्राम नरपत नगर थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

बरामद माल

  • 03 अदद तमन्चे 315 बोर
  • 13 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर मय
  • मोटर साईकिल हीरो होण्डा पैसन-प्रो रजि० नं० – UK19A-5437

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष
  2. उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र बेलवाल , प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी
  3. कानि. 455 नीरज बिष्ट
  4. कानि. 347 देवेन्द्र सिंह बिष्ट
  5. कानि. 557 त्रिलोक सिंह
Previous articleकोटद्वार में भाजपा नेता पर किसान ने लगाया जान से मारने की धमकी देने, जबरदस्ती जमीन बेचने का दबाव बनाने व रास्ता रोकने के आरोप
Next articleकांग्रेस ने यशपाल आर्य को बनाया नेता प्रतिपक्ष तो करण माहरा को मिली पीसीसी अध्यक्ष की कमान, भुवन चन्द्र कापड़ी को दी गयी उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)