कोटद्वार में एक हफ्ते में पांचवी बार कटी चोटी, दहशत का माहौल

0
4942

रंजना गुसाईं(कोटद्वार)

कोटद्वार व आस-पास के क्षेत्रो में चोटी कटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है। ताजी घटना रविवार (आज) सुबह की है जहा ध्रुवपुर में एक महिला की चोटी कट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय हेमलता पत्नी हेमन्त ने आज सुबह अपने पति को नाश्ता दिया। जिसके बाद वो दूसरे कमरे में चली गयी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो हेमन्त ने अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी बेहोश पड़ी थी और उनकी चोटी जमीन पर कटी पड़ी थी। हेमन्त उन्हें उपचार के लिए तुरन्त राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया साथ ही उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
क्षेत्र में एक हफ्ते में लगातार चोटी कटने की यह पांचवी घटना है। जिससे महिलाओं में दहशत बढ़ती ही जा रही है। इससे पूर्व कौड़िया, काशीरामपुर मल्ला, सत्तीचौड़ में भी चोटी कटने की घटना हो चुकी है। सभी जगह मौके पर पुलिस भी मुआयना करने गयी थी जहां उनका कहना था कि ये काम आस-पास के शरारती लड़को के है अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें किसी को बिना जाने पहचाने घर मे न आने दे।

Previous articleगढ़वाल रायफल के वीर गबर सिंह नेगी, जिन्हें ब्रिटिश सरकार ने किया विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित
Next articleदेहरादून पुलिस ने पकड़ा इनामी बदमाश, 2013 से चल रहा था फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here