कोटद्वार हॉस्पिटल की लिफ्ट में एक घंटे फंसे महिला व बच्चा

0
1682

कोटद्वार। शुक्रवार को राजकीय संयुक्त चिकित्सालसय में भर्ती बेटी को देखकर वापस लिफ्ट से नीचे उतर रही एक महिला व बच्चा लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में फंसी महिला ने अपने दामाद को फोन करके लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी दी। महिला के दामाद ने इसकी सूचना अस्पताल कर्मचारियों को दी।
अस्पताल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद एक घंटे से लिफ्ट में फंसी महिला व बच्चे को बाहर निकाला। लिफ्ट से बाहर निकलने पर महिला व बच्चे ने राहत की सांस ली। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी कलीम की पत्नी नसीमा की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई थी, उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय स्थित चौथी मंजिल पर एक वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को नसीमा की मां और एक बच्चा उससे मिलने अस्पताल आए थे। लगभग 11 बजे महिला और बच्चा मिलने के बाद वापस पांचवीं मंजिल से लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट प्रथम तल पर पहुंची तो लिफ्ट के अंदर महिला ने लिफ्ट का गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। काफी देर तक महिला लिफ्ट का गेट खोलने का प्रयास करती रही, लेकिन गेट नहीं खुला। जिस पर महिला ने फोन से अपने दामाद को लिफ्ट में फंसे होने की सूचना दी। कलीम प्रथम तल पर लिफ्ट के पास पहुंचा, यहां उसने बाहर से लिफ्ट खोलने का प्रयास किया, लेकिन लिफ्ट का गेट नहीं खुला। लिफ्ट का गेट खोलते देख अस्तपाल आए अन्य लोगों भी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। लोगों ने भी लिफ्ट का गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुल पाया। कलीम ने इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को दी। अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खोलकर महिला व बच्चे को बाहर निकाला।

Previous articleफीस बढोत्तरी को लेकर एनएसयूआई ने प्राचार्य का किया घेराव
Next articleकोटद्वार में मुह छुपाकर घर से बाहर निकलने को मजबूर भाजपा कार्यकर्ता, जनता ने मांगा वोट के बदले विकास कार्यो का हिसाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here