जज को हुआ वकील से प्यार, फिर दोनो ने अपने बच्चों की रजामंदी से कर ली शादी, जानिए पूर्व में लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज साहब की पूरी प्रेमकहानी

0
97

झारखंड राज्य के एक जज ने 59 साल की उम्र में अपने प्यार को परवान चढ़ाया और अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। उनकी इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।

जज शिवपाल सिंह गोड्डा जिले के प्रथम जज हैं और नूतन तिवारी इसी कोर्ट में वकील हैं। दोनों ने बच्चों की रजामंदी से शादी की है। दरअसल, जज शिवपाल की पत्नी का साल 2006 में निधन हो गया था और नूतन के पति भी कुछ साल पहले चल बसे।

बच्चों की रजामंदी से हुई शादी
जज शिवपाल के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। वहीं, वकील नूतन तिवारी की एक बेटी है। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने बच्चों से बताया। इसके बाद बच्चों ने भी अपनी सहमति दे दी और दोनों की शादी करवाई।
दोनों की उम्र में है 9 साल का अंतर
जज शिवपाल की उम्र की 59 साल है और उनकी प्रेमिका नूतन 50 साल की हैं। नूतन के पति का कुछ साल पहले ही निधन हो गया था। दोनों की मुलाकात गोड्डा कोर्ट में ही हुई थी। एक ही पेशे में होने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

कई महत्वपूर्ण मामलों में सुनवाई कर चुके हैं शिवपाल सिंह
जज शिवपाल सिंह पिछले 3 साल से गोड्डा के प्रथम जज हैं। बताया जाता है कि वह काफी सख्त मिजाज के इंसान हैं। उन्होंने कई अहम मामलों में फैसला भी सुनाया है। इन महत्वपूर्ण मामलों में से एक मामला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भी जुड़ा है। उन्होंने चारा घोटाले के केस में फैसला सुनाया था। एक बार कोर्ट में जब लालू ने उनसे जमानत की गुहार लगाई थी, तो उन्होंने लालू से कहा था कि ताकि, आप बेल लेकर फिर हाथी पर घूमें।

Previous articleदेहरादून में प्लम्बर और वेल्डिंग के काम की आड़ में रेकी कर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
Next articleकोटद्वार में घर की छत पर हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला की मौत