- पर्यावरण संरक्षण को वृक्षारोपण जरूरीः नेगी
केदारनाथ यात्रा के थारू कैम्प में हुआ वृक्षारोपण व गोष्ठी
केदारनाथ/ऊखीमठ। देव भूमि उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला पर जहां पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण का सकल्प लिया गया। वहीं जगह जगह कई प्रजाति के फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया। बाबा केदानाथ के यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड से लेकर केदानाथ तक कई प्रजाति के पौधे रोपे गये। भाजपा ऊखीमठ मंडल के महामंत्री दलबीर सिंह नेगी के नेतृत्व में जहां कई बूथों पर वृक्षारोपण किया गया और फलदार पौधे रोपे गये। यहां केदानाथ यात्रा मार्ग के थारू कैम्प में वृहद पौध रोपण अभियान चलाया गया जिसमें अधिकांश तया औषधीय पौधे रौपे गये। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री नेगी ने हरेला पर्व की महता पर बोलते हुए कहा कि जहां यह पर्व हरियाली का प्रतीक माना जाता है। वहीं हरेला, उत्तराखण्ड का लोक पर्व है और यह पर्व सावन मास में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन सावन मास और वर्षा ऋतु का आरंभ माना जाता है। इस दिन प्रकृति पूजन किया जाता है और हरेला से 9 दिन पूर्व विभिन्न अनाजों को बर्तन में बोया जाता है। हरेला पर्व के दिन परिवार का सदस्य हरेला काटता है और अपने ईष्टदेव को चढ़ाता है। मान्यता है कि घर में लगाया जाने वाला हरेला जितना बड़ा होगा खेती में उतना ही फायदा होता है। महामंत्री नेगी ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर सभी को बधाई दी एवं सभी केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे तीर्थ यात्रियों को हरेला पर्व से जुड़ी उपयोगिता के विषय में भी बताया। उन्होंने बताया कि हरे-भरे पेड़-पौधे लगाकर धरा को सुन्दर एवं मनमोहक बनाया जा सकता है एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सकता है। केवल पेड़-पौधों को लगाने मात्र से प्रकृति में आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है जो कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए उपयोगी तथा लाभकारी होगा। नेगी ने कहा कि इस हरेला पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों, गांवों व बूथों पर विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया है। भाजपा मंडल महामंत्री दलबीर नेगी ने बताया कि भाजपा ऊखीमठ मण्डल में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में हरेला पखवाड़े के तहत वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया है। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा के नेतृत्व में उदयपुर वार्ड, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुसूया भटट् व व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट् के नेतृत्व में ओकारेश्वर वार्ड, तो दिनेश राणा, साजन राणा, अनुज पटवाल, अंकित नेगी के नेतृत्व में केदारनाथ थारू कैम्प, महामंत्री नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में दैडा़, विशाम्वरी देवी के नेतृत्व में उनियाणा, दर्शन सिंह नेगी के नेतृत्व में फापज बरसाल, फगण सिंह पंवार के नेतृत्व में गैड़, प्रदीप त्रिवेदी के नेतृत्व में पठाली, हर्षवर्धन सेमवाल ने नेतृत्व में उथिण्ड, भरत सिंह नेगी के नेतृत्व में सारी, सरिता देवी के नेतृत्व में गडगू, प्रधान प्रेमलता पन्त के नेतृत्व में पाली सरूणा गाँव सहित कई क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ मण्डल के सभी गांवों व बूथों पर वृहद वृक्षारोपण किया है।