लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल के तीन जवानों पर गुलदार ने किया हमला, आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती

0
1301

लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार ने तीन जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल जवानों का सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से नगर में एक बार फिर से दहशत का माहौल है। घायल सभी जवान गढ़वाल राइफल्स के है।

 

सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। सैन्य सूत्रों के मुताबिक पहला जवान पैदल जा रहा था। जबकि दो अन्य बाइक पर सवार थे। बाइक सवार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं। हमले के बाद तीनों जवानों को सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट आने के कारण भर्ती किया गया है,जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच माह पहले भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में बाइक सवार दो सैनिकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous articleपौड़ी पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस कैंसल करने की डीएम को भेजी रिपोर्ट, छात्र ने खुद को मारी थी गोली
Next articleकोटद्वार, लैंसडाउन सहित जनपद के कई थानों के दरोगा हुए ट्रांसफर। एसएसपी स्वेता चौबे ने किया फेरबदल
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)