लैंसडाउन GRRC में एनएस राजा ने संभाला रेजीमेंट का पदभार

0
100

लैंसडाउन लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत सिंह की ओर से गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का पद भार लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को सौंपा गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।
रविवार को लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत सिंह ने गढ़वाल राइफल्स और गढ़वाल स्काउट्स के कर्नल का पदभार सौंपने से पहले युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने उन्हें गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट केंद्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र, परेड ग्राउंड में शानदार गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल सवनीत सिंह गढ़वाल राइफल्स में सबसे वरिष्ठ सेवारत अधिकारी हैं। वह तीस अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।

Previous articleपौड़ी जनपद का एक और लाल हुआ शहीद, शोक की लहर
Next articleकोटद्वार में आज सुबह हाथी ने ली पुलिसकर्मी की जान, पुलिंडा रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान की घटना