गढरत्न नेगी दा के जन्मोत्सव की तैय्यारियाँ पूरी, बीमारी के बाद पहली बार प्रसंशको से होंगे रूबरू

0
1196

पौड़ी। 12 अगस्त को हर वर्ष की तरह इस बार भी सुप्रसिद्घ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर देश भर में उनके चाहने वाले उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाएंगे। इसी क्रम में गढ़कला सांस्कृतिक संस्था भी उमके जन्मोत्सव समारोह का आयोजन करेगी। संस्था ने समारोह को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें नन्हें कलाकार नेगी दा की रचनाओं पर अभिनय, नृत्य व कविता पाठ करेंगे। समारोह में उनके जीवन पर तैयार लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
रविवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में गढ़कला सांस्कृतिक संस्था की बैठक में संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल ने जानकारी दी कि समारोह का आयोजन सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून में किया जाएगा। संस्था के संरक्षक गणेश खुगशाल गणि ने बताया कि नेगी दा हार्ट अटैक के इलाज के बाद पहली बार संस्कृति प्रेमियों, प्रशंसकों व आमजन से रुबरू होंगे। इस अवसर पर सचिव प्रेमबल्लभ पंत, नागेंद्र बिष्ट, विनोद श्रीकोटी, आदि मौजूद थे।

Previous articleपौड़ी जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्राओ को सिखाये जाएंगे आत्मरक्षा के गुर
Next articleपैठाणी में मंदिर के निकट थाना खुलने का हुआ विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here