पौड़ी जनपद के द्वारीखाल में भालू का आतंक। महिला को किया गंभीर रूप से घायल

0
1929

कोटद्वार। पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक में भालू का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को द्वारीखाल क्षेत्र में ग्राम ढौंरी में भालू ने एक महिला को अपना शिकार बना डाला। जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय कान्ता देवी पत्नी जगवीर सिंह बुधवार सुबह लगभग 10 बजे गांव की महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान झाड़ी में घात लगाकर छुपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आस-पास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया, लेकिन तब तक कान्ता देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजनों द्वारा महिला को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए निजी वाहन से यहां राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। डॉ0 दिनेश कुमार ने बताया कि भालू के हमले में महिला के महिला के सिर, कान व आंख के पास नाखूनों के गहरे जख्म बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Previous articleनैनीताल जनपद के काठगोदाम में आर्मी के ट्रक के नीचे घुसी कार। पाँच लोग थे कार में सवार
Next articleखुलासा। उत्तराखण्ड में इस जगह मुर्दो को जिंदा दिखाकर किया जा रहा था बीमा। बीमा एजेंट सहित सरकारी कर्मचारी थे खेल में शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here