पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक के गोदी गांव में आज सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज आज सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।