डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, अब वाट्सएप्प पर मिलेगी छुट्टी

0
40

देहरादून : उत्तराखंड में अब पुलिसकर्मियों की छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिसकर्मी को इमरजेंसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि, वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें। ऐसे में वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी समस्या बात सकते हैं। उच्चाधिकारी आवेदन पत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे। इस नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर व्हाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।

Previous articleपिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न, धीरज लाल बने अध्यक्ष
Next articleसीबीआई ने की देहरादून में छापेमारी
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)