पौड़ी जनपद में महिला की हत्या करने वाले 24 वर्षीय अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
135

दिनांक 22.12.2021 को बसन्त सिंह रावत पुत्र मगन सिंह रावत ग्राम पोस्ट साँकरसैंण, पट्टी बाली कण्डारस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने दूरभाष से चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत शर्मा को सूचना दी कि उनके गाँव बगड़ में एक बुजुर्ग महिला सावित्री देवी उम्र- 78 वर्ष की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी, थानाध्यक्ष पैठाणी, चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस बल के मौके पर पहुचकर तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पुत्र बलबीर सिंह पुत्र श्री स्व0 फते सिंह निवासी ग्राम बगड़, चौकी पाबौ, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माता जी सावित्री देवी की हत्या कर, घर से गहने व नगदी चोरी कर ली। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0सं0- 52/2021 धारा 394/302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवंत चौहान द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी श्री विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर आज दिनांक 23.12.2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त नवीन रावत को पाबौ से सतपुली जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नोयडा में मजदूरी का काम करता है, जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। जो कि घटना से एक दिन पूर्व जंगल के रास्ते से अपने गाँव बगड़ आया| अभियुक्त उपरोक्त को पहले से पता था कि उसकी बुजुर्ग दादी (मृतिका) घर में अकेली रहती है। जिसके चलते उसने दिन में मौका पाकर घर में लूट के इरादे से घुसा। इस दौरान बुजुर्ग महिला सावित्री देवी द्वारा उसे रोका गया। जिसके बाद उसने सामने पड़े डण्डे से सावित्री देवी के सर पर वार कर लूट करके फरार हो गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
1. नवीन रावत पुत्र बिक्रम सिंह रावत निवासी ग्राम बगड़, चौकी पाबौ, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 24 वर्ष)

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 52/2021 धारा 394/302 भादवि

बरामदगी
1. रू0 92,470/- नगद
2. 03 हार पीली धातु के
3. नाक की लोंग पीली धातु की
4. 01 अंगूठी पीली धातु की
5. 01 बुलाक पीली धातु की
6. 03 कड़े बच्चो के सफेद धातु के
7. 02 सफेद धातु के पायल
कीमत लगभग रू0 2,50,000/-
कुल धनराशी रू0 3,42,470/

पुलिस टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह गुँसाई
2. प्रभारी एसओजी श्री मोहमद अकरम
3. थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह
4. उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा
5. उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
6. महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह
7. आरक्षी हरीश सीआईयू
8. आरक्षी उमराव सिंह फोरेन्सिक श्रीनगर
9. आरक्षी प्रतीक चौकी पाबौ
10. आरक्षी रितेशचौकी पाटीसैण
11. आरक्षी दिनेश चौकी पाटीसैण
12. आरक्षी रविन्द्र भट्ट चौकी पाबौ
13. आरक्षी सहसपाल थाना पौड़ी
14. आरक्षी राजेन्द्र गोस्वामी थाना पौड़ी
15. महिला आरक्षी पूजा थाना पौड़ी
16. चालक रोहिताश थाना पौड़ी
17. आरक्षी मनोज थाना पैठाणी
18. आरक्षी हेमन्त थाना पौड़ी

Previous articleकोटद्वार में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दो लोगों की मौत
Next articleलैंसडाउन में नए साल पर पर्यटकों की आवाजाही को लेकर पुलिस अलर्ट, सभी होटल संचालकों की ली बैठक
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)