अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता पर ड्राइवर से कुकर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
1364

कोतवाली ज्वालापुर पर आज दिनांक 13/12/2022 को वादी रोहन कांबोज पुत्र अजय कांबोज निवासी शिव कॉलोनी छूटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर पर डॉ विनोद आर्य (पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार) पुत्र नामालूम निवासी आर्य नगर गली नंबर 4 व 5 निकट स्वदेशी आयुर्वेदिक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा वादी रोहन कंबोज (जो कि अभियुक्त डॉक्टर विनोद आर्य के यहां ड्राइवर का कार्य करता था) के साथ अप्राकृतिक संभोग करने का प्रयास करने, मारपीट व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने व सहारनपुर में जान से मारने की नियत से गाड़ी को टक्कर मरवाकर घायल करने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 742/2022 धारा 377,511,307,323,504,506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक द्वारा की जा रही है।

Previous articleपौड़ी जनपद के नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाला हुआ गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद। पॉक्सो सहित कई धाराओं में हुआ मुकदमा
Next articleकोटद्वार नगर निगम में 24 लाख के घोटाले के बाद अब 96 लाख का घोटाला आया सामने। निगम का लेखाकार पंकज निकला मुख्य आरोपी, सरेंडर न करने पर जल्द होगी पंकज के घर की कुर्की