उत्तराखंड पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित पूरे गैंग को किया गिरफ्तार, नही थम रहा लुटेरी दुल्हनों का धंधा

0
72

उत्तराखण्ड के ऊधमसिंनगर जिले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, फर्जी कागजात तैयार कर शादी रचाकर लूटपाट कर फरार होने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। बताया जा रहा है इस गैंग के 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों में उसका पति, मां और सहेली भी शामिल हैं। पुलिस को गुमराह करने के मकसद से गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था।

बता दें, वादी अवतार सिंह निवासी गुढागौडजी जिला झुझुंन्नू राजस्थान ने थाना उपस्थित आकर एक तहरीर दी कि 19 सितंबर को रिया पुत्री प्रेम सिंह नि0 गूलरभोज के साथ सीकर राजस्थान मे शादी की व कुछ दिन बाद 165000/- रुपये ले कर भाग गई। उपरोक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 302/2022 धारा 417/420/468/471/120 बी आईपीसी बनाम सुहानी उर्फ रिया आदि पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में शीघ्र खुलासे हेतु टीम गठित की गयी। आजगठित टीम द्वारा सुहानी उर्फ रिया, रेखा पत्नी चोखेलाल, सिमरन उर्फ सुखविन्दर कौर, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, बाबू पुत्र जागन लाल, पंकज पुत्र बुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर खुलासा किया गया।

Previous articleपौड़ी जनपद के पैठाणी से लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
Next articleपौड़ी जनपद में बस दुर्घटना में पांच लोग घायल, बेस अस्पताल में भर्ती