दानिश ने दीपक नाम की फेसबुक आईडी बनाकर लड़की से किया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, हुआ गिरफ्तार। उत्तराखंड का मामला

0
99

उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में दो दिन पूर्व वादनी द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दानिश पुत्र नन्ने द्वारा दीपक नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वादिनी को लव जिहाद में फसाकर उसके साथ शारीरिक संबन्ध बनाना व अश्लील विडियो बनाकर ब्लैक मेल करके पैसे वसूलना पैसे न दिये जाने पर गाली – गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर पर FIR 221/2022 U/S 153A (B)/376/386/417/420/504/506 IPC दर्ज की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना मे नामजद अभियुक्त को तुरन्त गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दानिश पुत्र नन्हें निवासी सकैनिया थाना गदरपुर उ0सि0नगर को थाना कस्बा गदरपुर से गिरफ्तार किया गया।

Previous articleपौड़ी जनपद के दुगड्डा की बेटी आस्था नेगी बनी सेना में लेफ्टिनेंट
Next articleउत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट का खुलासा आज 12 बजे, विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी