देहरादून : एक लंबी इंतजारी के बाद कांग्रेस आला कमान ने उत्तराखंड को नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप ने करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष के रूप में यशपाल आर्य को बनाया गया है। वहीं खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन चंद्र कापडी को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत पहले ही दे दिए थे। इसी के तहत रविवार को कांग्रेस आलाकमान ने करन मेहरा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया। इसके साथ ही विधानसभा में यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा की है।

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक लंबे मंथन के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन कर लिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस ने अपना पूरा नेतृत्व कुमाऊं मंडल को समर्पित करने का फैसला लिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया है। रानीखेत विधानसभा सीट पर वह भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद नैनवाल से हार गए थे।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से मंत्री पद छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर विधानसभा सीट पर यशपाल आर्य ने कांटे के मुकाबले में बीजेपी प्रत्‍याशी राजेश कुमार को हराया था। वह वर्ष 2007-12 में विधानसभा अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया  गया है। खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कापड़ी ने 7579 मतों से हराया था। कांग्रेस के युवा नेता भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Previous articleकुण्डा पुलिस ने अवैध तमंचो व कारतूसों के साथ एक को किया गिरफ्तार
Next articleसीएम पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड पत्रकार यूनियन एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार भेंट
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)