देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस फिर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विवादित मृत्युंजय मिश्र को तत्काल प्रभाव से ओएसडी पद से हटाकर शासन में अटैच कर दिया है।

विवादों में रहे और जेल गए मृत्युंजय मिश्र कल शासन से एक आदेशों के बाद आयुर्वेद एवं यूनानी निदेशालय में ओएसडी बनाए गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही पूरे प्रकरण की जानकारी मिली उन्होंने तत्काल कड़ी नाराजगी जताते करते हुए मृत्युंजय मिश्र को उस पद से बिना देर किए हटाने के आदेश किए मुख्यमंत्री के तेवर देख शासन में बैठे अफसरों में भी खलबली मच गईं। विवादित मृत्युंजय मिश्र को सचिवालय स्थित विभागीय दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। अपने इस रवैए से सीएम ने साफ कर दिया है कि कोई गलत बात बर्दाश्त नही की जायेगी।

Previous articleकोटद्वार में अनजान युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी, घर आकर सब कुछ लूटकर चल दिया लुटेरा
Next articleशादी में दुल्हन को लेने एंबुलेंस से पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर निभाई सारी रस्में
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)