सीएम आज पीठसैण, पौड़ी गढ़वाल में। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक द्वार का करेंगे शिलान्यास

0
1251

पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 01 अक्टूबर को पौड़ी जनपद के थलीसैंण ब्लाक के पीठसैंण में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक द्वार का शिलान्यास और पं0 दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 12:40 बजे कार्यक्रम स्थल पीठसैंण पहुंचेगे जहा मुख्यमंत्री के साथ गढ़वाल सांसद बी.सी खंडूड़ी भी होंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

Previous articleआज भी श्रीलंका में सुरक्षित है रावण का शव, नही हुआ था अंतिम संस्कार। पढ़े पूरी खबर
Next articleदशहरा मेला को लेकर कोटद्वार में बनाया गया अस्थायी पुल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here