चम्पावत : पाटी के समीप 250 मीटर गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, 03 की मौत एक गम्भीर घायल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

0
48
चंपावत : पाटी से एक किलोमीटर पूर्व वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,  SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। आज 13 मई 2022 को समय 0130 पर थानाध्यक्ष पाटी द्वारा अवगत कराया गया कि पाटी से 01 किमी पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट चंपावत से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो कार ,नम्बर UK03A 7566 में 04 लोग सवार थे। जिसमे 02 महिला व 02 पुरुष थे। जो की हरिद्वार से अपने परिजनों का श्राद्ध कर अपने घर पाटी को ओर आ रहे थे। पाटी से 01 किमी0 पहले वाहन अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व 03 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा 250 मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई। सर्वप्रथम घायल महिला को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत 01 महिला तथा दोनो पुरुष के शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम

  1.  चालक  बसंत गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दत्त गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 52 वर्ष
  2. प्रदीप गहतोड़ी पुत्र स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 48 वर्ष।
  3. देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बलदेव गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र 68 वर्ष

घायल का नाम

  1. मंजू गहतोड़ी पत्नी प्रदीप गहतोड़ी निवासी ग्राम लखनपुर लड़ा हाल न्यू कॉलोनी पाटी थाना पाटी जिला चंपावत उम्र 45 वर्ष।
Previous articleकर्णप्रयाग : पिंडर नदी में नहाते हुए 18 वर्षीय बालक बहा, खोजबीन में जुटी SDRF
Next articleउत्तरकाशी : मनेरी डैम के पास टापू पर फंसे लोग, विषम परिस्थितियों में SDRF ने किया रेस्क्यू
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)