चमोली : रैणी व तपोवन आपदा में बरामद 89 अज्ञात शवों में अब तक 76 की शिनाख्त

0
32

चमोली : चमोली जिले के जोशीमठ थाना क्षेत्र अंतर्गत रैणी और  तपोवन में सात फरवरी 2021 को आई भीषण आपदा के दौरान लापता हुए लोगों में थाना जोशीमठ में कुल 205 व्यक्तियों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। एफएसएल देहरादून भेजे गए 228 डीएनए सैम्पलों में से कुल 24 व्यक्तियों के परिजनों से डीएनए मिलान हुआ है। 24 व्यक्तियों में से (3 शव पौड़ी, टिहरी, जोशीमठ और एक मानव अंग की जोशीमठ) से पूर्व में ही शिनाख्त हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार अभी तक कुल 89 अज्ञात शव और 37 मानव अंग बरामद हुए है, जिसमे से कुल 76 शव और एक मानव अंग की शिनाख्त हो गयी है।

Previous articleअल्मोड़ा : बसेड़ी के पास गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत चार घायल
Next articleबॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देवभूमि के जोगेंद्र सौन को दी बड़ी जिम्मेदारी
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)