भारत देश की शान हैं बहादुर महिलाएं – एडवोकेट पूजा सिंह

0
46

हरिद्वार : महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरुक होना चाहिए। जागरूकता के अभाव में महिलाओं का शोषण होता है । पूर्व सदस्य जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार एडवोकेट पूजा सिंह ने महिलाओं के बारें बताया कि बहादुर महिलाएं भारत देश की शान है। महिलाओं का देश के लिए विशेष योगदान है। महिलाओं के उत्थान एवं उनको आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक न्याय उपलब्ध कराने के लिए, उनके अधिकारों से अवगत कराया जाना अति आवश्यक है। नारी सशक्तीकरण को पूरी तरह से बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

पूर्व सदस्य जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार एडवोकेट पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना ही उनकी प्रगति की राह को आसान कर सकता है। सरकार को सभी लड़कियों को शिक्षित करना होगा और सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। शिक्षित महिलाएं ही समाज में जागरूकता ला सकती हैं। तभी सच में नारी सशक्तीकरण होगा। शिक्षित नारी स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है। इससे वह आर्थिक रूप से संपन्न हो सके। आर्थिक रूप से संपन्न नारी की दूसरों के प्रति निर्भरता नहीं रहेगी और वह सशक्त बन सकेगी।

Previous articleअपडेट : STF ADTF की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 742 नशीले इंजेक्शन व 300 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ एक को किया गिरफ्तार
Next articleडीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश, एसडीएम एवं तहसीलदार को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक
'संस्कृति और उत्तराखण्ड' समाचारपत्र आपका अपना समाचारपत्र है जिसके माध्यम से आप अपने विचार जनता के साथ साशन व प्रसाशन तक पहुचा सकते है। आपके विचार व सुझाव सादर आमंत्रित है। संपादक-अवनीश अग्निहोत्री संपर्क शूत्र-9897919123 समाचार पत्र की पंजीकरण संख्या-UTTHIN/2013/51045 (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय-भारत सरकार)