अनुकृति गुसांई पहुची कोटद्वार, हुआ भव्य स्वागत

0
5752

शुक्रवार को अनुकृति गुसांई के स्वागत में ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमकेवीएन के छात्रों ने वेदपाठ, बलूनी स्कूल के छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर किया। तत्पश्चात एवीएन, एमकेवीएन सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अनुकृति गुसांई ने भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ की संस्कृति उनकी रग-रग में बसी है। पहाड़ की संस्कृति को देश और विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही हैं। अनुकृति ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड के लोगों ने भरपूर सहयोग और समर्थन दिया और वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हैं। मुम्बई में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता को लेकर अनुकृति ने कहा कि सभी छोटी-बड़ी प्रतियोगिता में वह अपनी ओर से बेहतर करने का प्रयास करती हैं।

फेमिना मिस इंडिया-2017 के टॉप पांच में आना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अब उनका सारा फोकस आने वाली प्रतियोगिताओं पर है। अक्टूबर में वियतनाम में होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशलन की तैयारी कर रही हैं। मिस ग्रैंड इंटरनेशलन का खिताब जीतना उनका सपना है। अनुकृति ने कहा कि बचपन से ही वह कभी हिम्मत न हारो मंत्र पर विश्वास करती हैं। बड़ी प्रतियोगिताओं में यही उनकी सफलता का मंत्र भी होता है। इस दौरान अनुकृति की मां नर्मदा गुसाईं, पिताजी उत्तम गुसांई, प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, बलूनी कलासेस की डायरेक्टर, राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिम्मीवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Previous articleकर्ज में डूबे एक और किसान ने की आत्महत्या, गढ़वाल का अब तक पहला केस
Next articleक्या भारत मे चाइना का माल कभी बन्द हो पायेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here